हरियाली का न्यौता खाने आई महिला पर फैंका खौलता तेल, झुलसी | Shivpuri news

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम तानपुर से आ रही है। जहां हरियाली का न्यौता खाने अपनी बहिन के गांव में आई एक युवती पर गांव में एक युवक ने खौलता तेल फैंक दिया। जिससे युवती की पीट जल गई। इस मामले की शिकायत युवती ने सिरसौद थाने में की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार किरण पत्नि रमेश जाटव उम्र 30 साल निवासी नितौजी थाना तेंदुआ अपने पति के साथ ग्राम तानपुर में अपनी बहिन के यहां हरियाली का न्यौता खाने आई हुई थी। तभी गांव का ही आरोपी श्रीचंद जाटव बहिन के घर आ गया। जहां शराब के नशे में घुत्त श्रीचंद का किरण से विबाद हो गया। 

इसी विबाद के चलते आरोपी ने महिला के ऊपर पूड़ी निकालते हुए खौलते तेल से भरी कड़ाई फैंक दी। जिससे महिला बुरी तरह से झुलस गई। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी श्रीचंद जाटव के खिलाफ धारा धारा 324, 323, 294, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!