घर के बाहर खड़ी थी युवती, बुलाया और KISS कर लिया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के भौंती थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक युवती के साथ गांव के ही आरोपी युवक ने छेड़छाड़ करते हुए युवती को किस कर लिया। इस बात की शिकायत पीडि़ता ने खौंड़ चौकी में की। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार खौंड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम बेरागढ़ में एक 19 वर्षीय युवती अपने घर के बाहर खड़ी थी। तभी गांव का ही आरोपी कल्लन पुत्र गजुआ आदिवासी आया और युवती को अपने पास बुलाया। युवती जैसे ही आरोपी के पास पहुंची आरोपी ने युवती को किस कर लिया। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!