कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के केपीएस स्कूल के पास से आ रही है। जहां एक लोहे के पाईपों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक ड्रायवर की मौके पर ही मौत हो गई है। इस हादसे में ट्रक के क्लीनर की हालात गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एचआर 74-7846 शिवपुरी से गुना की और जा रहा था। तभी सुबह लगभग 6 बजे केपीएस पब्लिक पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस ट्रक में पाईप भरे हुए थे। जो चालक और क्लीनर के ऊपर आ गए। जिससे ट्रक चालक मोहम्मद निशार पुत्र नूरा मेवाती उम्र 30 साल निवासी कामसिटी जिला भरतपुर राजस्थान की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि इस हादसे में ट्रक क्लीनर आजाद खांन पुत्र हसन खांन 35 साल निवासी काम सिटी भरतपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे की सूचना पर कोलारस पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए कोलारस उपस्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया। जहां घायल की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय शिवपुरी रैफर कर दिया। माना जा रहा है कि उक्त घटना सुबह की है जो कि नींद के झौंके के चलते घटित हुई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।