विद्युत पोल से ट्रक टकराया,पोल टूटा, दो वाहन क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

NEWS ROOM
0
पोहरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक अनियंत्रित ट्रक एक विद्युत पोल से जाकर टकरा गया। इस हादसे में ट्रक की टक्कर से पोल गिर गया। यह पोल पास ही में खड़े दो वाहनों पर जाकर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। वरना बड़ा हादसा तय था। जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से पोहरी कस्बे में एक जर्जर हालात में खम्बा लगा हुआ था। 

इस जर्जर खंबे की शिकायत कई बार ग्रामीण पोहरी विद्युत विभाग में कर चुके थे। परंतु इस खंबे को यहां से हटाया नहीं गया। आज एक अनियंत्रित ट्रक इस खंबे से आकर टकरा गया। जिससे जर्जर हो चुका खंबा गिर गया। यह खंबा जहां गिरा वहां पहले से एक कार और एक बाईक रखी हुई थी। वह इसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में पोल गिर जाने से विद्युत सप्लाई बंद हो गई। जिससे लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अभी भी दर्जन भर खम्बे क्षतिग्रस्त हादसे के इंतज़ार में विभाग
पोहरी में आये दिन मेंटीनेंस के नाम पर कटौती की जाती है बावजूद इसके पोहरी में जर्जर खम्बे ओर लाइन नीचे खिंची रहती है। पोहरी आये दिन छोटे-छोटे हादसे होते रहते है लेकिन विभाग फिर भी अनदेखी किये हुआ है। ऐसे में अगर जर्जर खम्बे समय रहते बदल दिए जाते तो ऐसी घटना नही होती।

खुले में पड़े ट्रांसफार्मर, नींद में विधुत विभाग
पोहरी में विधुत विभाग की लापरवाही से अक्सर हादसे होते है लेकिन फिर भी विभाग द्वारा कोई सुधार नही किया जाता। ऐसे में आह सुबह पोहरी में एक खम्बे के टूटने से विधुत व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई बही बड़ा हादसा टल गया। 

आज भी पोहरी में कई जगह ट्रांसफार्मर खुले में पड़े है जिसके बावजूद आज तक उन्हें सुरक्षित नही किया गया। कई बार जानवर ट्रांसफार्मर से भिड़ गए और मौत के शिकार तक हो गए। ऐसे में विधुत विभाग की लापरवाही लोगो की जान से खिलवाड़ कर रहे है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!