शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र देहरदा गणेश में एक नाबालिग किशोरी का पास के ही गांव के एक युवक ने दिन दहाड़े अपहरण कर लिया। इस मामले की सूचना युवती के परिजनों को लगी तो वह युवती के पीछे दोड़े। जहां परिजनों ने युवती को एक मंदिर के पास से आरोपी के कब्जे से छिना लिया। आरोपी परिजनों को आता देख युवती को छोडक़र भाग गया। इस मामले की शिकायत किशोरी के परिजनों ने कोलारस थाने मेें की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम देहरदा गणेश की 15 वर्षीय किशोरी स्कूल के पास से जा रही थी। तभी ग्राम भडौता निवासी लल्ला पुत्र हरीसिंह गुर्जर आया और किशोरी को अपने साथ बाईक पर बिठाकर भागने लगा। जिस पर परिजन तत्काल युवती के पीछे दौड़े। जहां एक मंदिर के पास आरोपी परिजनों को देखकर किशोरी को छोडक़र भाग गया।
इस मामले की शिकायत पीडि़ता के परिजनों ने कोलारस थाने में की। जहां पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 363, 506, 354 ताहि 7/8 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।