आपसी भाईचारे और सौहाद्र्रपूर्वक मनाए ईंद और रक्षाबंधन: कलेक्टर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने कहा कि शिवपुरी जिले की तयौहारों के मनाये जाने की गौरवशाली एवं एतिहासिक परम्परा रही है। सभी वर्गो एवं धर्मो के लोग ईदुज्जुहा (बकरा ईद) सहित आगामी पर्वो को आपसी भाईचारे एवं सौहाद्र्रपूर्वक मनाये। कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने उक्त आशय के विचार आज ईदुज्जुहा पर्व पर की जाने वाली प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध मे आयोजित सदभावना एवं समन्वय समिति की बैठक मे व्यक्त किये।

जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष मे आयोजित बैठक मे नगर पालिका परिषद शिवपुरी के अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, अपर कलेक्टर अशोक कुमार चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कवर सहित समिति के सम्मानीय सदस्यगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। 

कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने बैठक के माध्यम से ईदुज्जुहा एवं अन्य पर्वो के लिए जिलेवासियों केा शुभाकामाऐं देते हुए ईदुज्जुहा पर की जाने बाली प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध मे संबंधित अधिकारियेां को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने नगर पालिका के अधिकारियों को सडकों के साथ साथ मस्जिदों एवं ईदगाहों पर साफ-सफाई के विशेष प्रबंध किये जाने के निर्देश दिए। नमाज के दौरान ट्रेफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जावे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!