पोहरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां आज एसडीएम मुकेश सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के बाद रेत माफियाओं में हडकंप मच गया। इस दौरान एक क्लीनर के सिर में चौट आई है। क्लीनर का आरोप है कि एसडीएम के स्टॉफ ने उसके सिर को डंपर में दे दिया था। जिससे उसका सिर फट गया और वह बेहोश हो गया।
जानकारी के अनुसार पोहरी एसडीएम मुकेश सिंह ने आज पोहरी क्षेत्र में रेत से भरे एक डंपर को पकड़ा। डंपर के पकडते ही रेत माफियाओं में हडकंप मच गया। इस कार्यवाही के दौरान डंपर के क्लीनर के सिर में चोट आई है।
क्लीनर देवीराम कुशवाह का आरोप है कि उनका डंपर एसडीएम सहाब ने रोका था। डंपर को रोकते ही उनके स्टाफ के कुछ लोगों ने उन्हें नीचे उतारा और देवीराम का सिर डंपर में दे मारा। जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।