राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में शिवपुरी के खिलाडिय़ों का जलवा, झटके 7 सोने के तमगे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा 64वी राज्य स्तरीय कुराश प्रतोयगिता का आयोजन दिनांक 06 से 10 अगस्त तक भोपाल में आयोजित शासकीय महाराणाप्रताप स्कूल में किया गया,जिसमें दोनो गु्रप के 17 एंव 19 बालक-बालिका खिलाडिय़ो ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले से ग्वालियर संभाग की ओर से 12 बालक-बालिका खिलाडिय़ो ने भागीदारी करते हुए शिवपुरी जिले को 11 पदक दिलाते हुए जिले का नाम रोशन किया,जिसमें 7 स्वर्ण,1 रजत, 3 कांस्य पदक प्राप्त किये। 

इसी क्रम में ग्वालियर संभाग का 17 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान 19 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान जूनीयर बालक वर्ग में तीसरा स्थाना प्राप्त हुआ जिसमें शिवपुरी खिलाडिय़ो की अहम भूमिका रही। इसी के साथ खास बात यह रही की 64वीं राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता के उत्कृष्ठ खिलाड़ी चुने वह भी शिवपुरी जिले के,बालिका वर्ग में सलोनी सेन,बालक वर्ग में अमन सिंह रहे। 

पदक विजेता खिलाडिय़ों के नाम
शैलेन्द्र सिंह परिहार जूनियर वर्ग 50 किग्रा स्वर्ण पदक,अमन सिंह सीनियर 66,स्वर्ण पदक,सतेन्द्र सिंह धाकड 81 किग्रा स्वर्ण पदक,जूनियर वर्ग में कुमारी सलोनी सेन 36 किग्रा स्वर्ण पदक, कु.निकिता कुशवाह जूनियर वर्ग 40किग्रा स्वर्ण पदरक, छाया धाकड जूनियर वर्ग 52 किग्रा स्वर्ण पदक,संजना सेन सिंनियर वर्ग 40 किग्रा स्वर्ण पदक,उदयांश सिंह शाह जूनियर वर्ग 48 किग्रा रजत पदक, योगेश मांझी जूनियर वर्ग 6 किग्रा कांस्य पदक,शिखा शर्मा जूनियर वर्ग 46 किग्रा कांस्य पदक,संजना धाकड 63 किग्रा जूनियर वर्ग कांस्य पदक अर्जित किये है। 

संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी एमके धौलपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सभी पदक विजेता खिलाड़ी श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षक शिशुपाल सिंह रघुवंशी और अमित बिग के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। 

शिशुपाल सिंह रघुवंशी और अमिग बिग के मार्गदर्शन में जिला खेल प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाडिय़ो ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए शिवपुरी जिले को 7 स्वर्ण,1 रजत, 3 कास्ंय पदक दिलाये,स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी दिसम्बर माह में दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मप्र के दल में शामिल होकर मप्र का प्रतिनिधत्व करेंगें। पदक विजेता खिलाडिय़ो को क्रीड़ा अधिकारी,महेन्द्र सिंह तोमर,व्यायाम शिक्षक बसंत शर्म एंव गोलिया मेड़म ने बधाई दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!