जंगल मे पेड़ से लटकती मिली 5 दिन पुरानी लाश

0
बैराड़। खबर जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र से आ रही है। जहाँ गोदरी और ठगोसा के जंगल मे एक पेड़ से लाश लटकती मिली है।लाश लगभग 5 दिन पुरानी बताई जा रही है जिसे कीड़ो ने बुरी तरह से ख़त्म कर दिया है।

जानकारी के अनुसार आज ग्राम गोदरी के चौकीदार मुरारी लाल ने पुलिस को सूचना दी कि जंगल मे एक पेड़ से किसी की लाश लटकी हुई है।इस मामले की सूचना पर तत्काल बैराड़ थाना प्रभारी आलोक भदौरिया मय दल के जंगल मे पहुँचे और लाश को पेड़ से नीचे उतारा।

बताया गया है कि उक्त लाश लगभग 5 दिन पुरानी है।म्रतक की उम्र 30 साल के लगभग बताई जा रही है। माना जा रहा है कि म्रतक ने पेड़ पर चढ़कर अपनी ही शर्ट से फांसी लगाई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक लाश की शिनाख्त नही हो पाई है।म्रतक काले चेक की शर्ट पहिना हुआ है।पुलिस लाश को लेकर पी एम हाउस आ गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला बिबेचना में ले लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!