शिवपुरी। बीते पांच दिन पहले निरीक्षण के दौरान स्कूल में प्याज भारी होने के चलते कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने बीआरसीसी अंगद सिंग तोमर को तत्काल प्रभाब से निलंबित कर दिया था। इसी मामले में आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन ने आज शाम शिवपुरी विकासखंड के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक अंगत सिंह तोमर को चेतावनी देते हुए बहाल कर दिया है।
विदित हो कि कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर को 5 दिन पूर्व सतन वाड़ा एवं सतनवाडा खुर्द प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के निरीक्षण के दौरान छात्र उपस्थिति संख्या कम पाई जाने एक स्कूल में प्याज भारी होने तथा अन्य कुछ कमियां पाई जाने के कारण निलंबित कर दिया था।
बताया गया है कि जांच के उपरांत बीआरसी को चेतावनी देते हुए आज बहाल कर दिया गया है। यह बहाली स्कूलों की नियमित मॉनिटरिंग होती रहे एवं सतत निगरानी रखी जा सके इसलिए शीघ्र जांच करके यह निर्णय लिया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।