शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घटाई में एक 10 वर्षीय मासूम की कुएं में डूब जाने से मौत हो गई। इस मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की लाश को कुएं से निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार विष्णु धाकड़ निवासी घटाई अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल में राखी बांधने गया हुआ था उसका 10 साल का बेटा राहुल धाकड़ पुत्र विष्णु धाकड़ उम्र 10 साल निवासी घटाई माता-पिता से मामा के यहां जाने की जिद कर रहा था।लेकिन माता पिता मासूम को अपने साथ नहीं ले गए तभी मासूम पास ही स्थित कुए पर पानी भरने गया हुआ था।
कुएं से पानी खींचते समय मासूम का पैर फिसल गया और मासूम कुएं में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई।उक्त मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कुएं से निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।