शिवपुरी। अभी अभी खबर आ रही है कि शिवपुरी जिला पंचायत में पदस्थ उपसंचालक एव प्रभारी सामाजिक न्याय की कार जगन्नाथ होटल लुकवासा एबीर रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है उक्त घटना बाइक सवार को बचाने के फेर में हुई है । इस घटना के बाद सीईओ किसी दूसरी गाड़ी से शिवपुरी आ गए हैं।
जानकारी के अनुसार पूर्व में कोलारस जनपद में सीईओ के पद पर पदस्थ वर्तमान में जिला पंचायत शिवपुरी में उपसंचालक के पद पर पदस्थ अजीत तिवारी आज अपने परिवार के साथ गुना की ओर से लौट रहे थे।
तभी उनकी कार के सामने एक बाइक सवार युवक आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में अजीत तिवारी की कार का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई।गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई।उसके बाद अजीत तिवारी अपने परिवार को लेकर पास ही स्थित पेट्रोल पंप की कार से शिवपुरी आ गए कार मौके पर ही पड़ी हुई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।