भोपाल। मौसम विभाग ने शिवपुरी सहित 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 11 जिलों में आज की रात भारी मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के जिले शामिल हैं। मौसम विभाग की लिस्ट में दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, सतना, उमरिया, शहडोल आैर कटनी जिले शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार की रात इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।