पुलिस ने 5 वर्षीय मासूम को अपहरणकर्ता से मुक्त कराया, SP ने कहा वेलडन

NEWS ROOM
0


शिवपुरी। कोलारस के ग्राम पड़ोरा से कल दोपहर 5 वर्षीय बालिका के अपहरण मामले में पुलिस ने 14 घटें में उक्त मामले को सुलझा लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर बालिका को उसके चंगुल से मुक्त कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश घाटीगांव क्षेत्र के ग्राम रेहट में की जहां आरोपी एक झोपड़ी में बच्ची के साथ मिला। पुलिस ने आरोपी की तलाश में गांव के 40 घरों की तलाशी ली तब जाकर पुलिस को सफलता मिली। 

कल दोपहर आरोपी प्रदीप पुत्र कोमल आदिवासी निवासी रेहट घनश्याम आदिवासी के घर पहुंचा जहां आरोपी ने शराब पी और घनश्याम के चले जाने के बाद उसकी 5 वर्षीय पुत्री कल्पना को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। देर शाम तक जब कल्पना घर नही आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने परिजनो की सूचना पर इस मामले मे अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। कोलारस टीआई सतीश सिंह चौहान ने दलबल के साथ आरोपी की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान आरोपी की लोकेशन घाटीगांव क्षेत्र में होना पाया गया जिस पर श्री चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम घाटीगांव पहुची जहां रातभर पुलिस ने सर्चिंग की और ग्राम रेहट में घर-घर जाकर तलाशी ली गई। 

जहां आरोपी एक झोपड़ी में बच्ची के साथ छिपा मिला जिसे पुलिस ने आज सुबह चार बजे के लगभग गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कल्पना को सकुशल मुक्त करा लिया। वही इस मामले की सफलता पर एसपी ने कोलारस पुलिस को वेलडन कहा है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!