इंदार थाना प्रभारी का लाइन अटैच होना परमाल जाटव के साथ न्याय एवं सत्य की जीत: सुरेन्द्र शर्मा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने इंदार थाना प्रभारी को पुलिस अधीक्षक द्वारा लाइन अटैच करने को गरीब परमाल जाटव के साथ न्याय एवं सत्य की जीत बताया है सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर ने बिना विभागीय भेदभाव किये सत्य का पक्ष लिया है उनके इस कदम से क्षेत्र की जनता में पुलिस के प्रति जी भय एवं नफ़रत का वातावरण बना था वह समाप्त हो गया है।

सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों इंदार पुलिस द्वारा बिना किसी कारण के बरौद निवासी परमाल जाटव को शनिवार के दिन घर से सोते हुये उठा लिया गया था एवं धारा 151 में शांति भंग का प्रकरण दर्ज कर लगातार दो दिन उससे मारपीट की गई जब मुझे मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी मिली तो मैंने अस्पताल में जाकर परमाल जाटव से मुलाक़ात की एवं पुलिस अधीक्षक महोदय से इंदार थाना प्रभारी को तुरंत हटाने की माँग की थी, पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुविभागीय अधिकारी कोलारस सुजीत भदौरिया को इस प्रकरण की जाँच करने को कहा गया एवं आज इंदार थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया गया है।

सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि कोलारस विधानसभा क्षेत्र पूर्व में में दवंगों एवं पुलिस की मिली भगत से गरीब एवं दलित लोगों पर अनेकों बार झूठे प्रकरण दर्ज हुये हैं नये पुलिस अधीक्षक के इस कदम से क्षेत्र के लोगों में न्याय एवं विश्वास की उम्मीद जगी है। सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि वह गरीब एवं पीड़ितों के हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे, सत्य एवं न्याय की जीत के लिये यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!