SHIVPURI कम वर्षा वाले जिलों में दर्ज

Updesh Awasthee
0
भोपाल। मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 18 जुलाई तक 20 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 18 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 13 है। सर्वाधिक वर्षा 541.7 मिलीमीटर सीहोर में और सबसे कम 102.2 मिलीमीटर ग्वालियर में दर्ज की गई है। शिवपुरी का नाम भी कम वर्षा वाले जिलों में दर्ज हो गया है। इससे पहले तक यह सामान्य वर्षा वाले जिलों में दर्ज था। 

सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले छिंदवाड़ा, उमरिया, इंदौर, झाबुआ, बड़वानी, खण्डवा, बुरहानपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, हरदा, भोपाल, दमोह और देवास हैं।

सामान्य वर्षा वाले जिले बालाघाट, जबलपुर, सिवनी, मण्डला, नरसिंहपुर, सीधी, शहडोल, धार, मुरैना, श्योपुरकलां, गुना, अशोकनगर, विदिशा, होशंगाबाद, सागर, अनूपपुर, खरगोन और बैतूल हैं।

कम वर्षा वाले जिले कटनी, डिण्डोरी, पन्ना, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सतना, सिंगरौली, अलीराजपुर, भिण्ड, ग्वालियर और दतिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!