शिवपुरी। शहर के देहात थाना पुलिस ने देहात थाना क्षेत्र से 2014 में एक नाबालिग किशोरी को भगा कर ले गया। इस मामले में नबागत थाना प्रभारी ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी को दबौचने के साथ ही पुलिस ने किशोरी को भी मुक्त करा लिया। इस मामले में पुलिस ने किशोरी को बरामद किया तो किशोरी 2 बच्चों की मां बन चुकी थी।
बीते रोज पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को सूचना प्राप्त हुई कि देहात थाने से वर्ष 2014 से फरार चल रहा आरोपी नरेश जो कि शहर से एक 14 वर्षीय किशोरी को लेकर फरार को गया था। जिसे आरोपी बीते रोज लेकर मुम्बई जाने के फिराक में है।
जिस पर से पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना देहात प्रभारी अनीता मिश्रा को बताया गया जिस पर से थाना प्रभारी देहात एवं उनकी टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही पोहरी के रास्ते में बस में बैठकर जा रहे आरोपी नरेश को दबौच लिया। साथ ही पुलिस ने इस आरोपी के चंगुल में नाबालिग किशोरी को भी आरोपी के कब्जे से मुक्त कराया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।