SHIVPURI से गुजरेगा एक्सप्रेस-वे, 4 घंटे में इंदौर-भोपाल

Updesh Awasthee
0
भोपाल। शिवपुरी-गुना और गुना-ब्यावरा फोरलेन प्रोजेक्ट का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस साल के अंत तक दिल्ली-मुंबई नेशनल हाईवे का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मप्र में मालवा क्षेत्र से होकर गुजरेगा। एक लाख करोड़ के यह हाईवे एक्सप्रेस वे श्रेणी का होगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह चंबल एक्सप्रेस वे का काम भी चुनाव की घोषणा से पहले शुरू करने की योजना है। इस हाईवे पर औद्योगिक क्षेत्र, स्मार्ट सिटी बसेंगी। 

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए 44 हजार करोड़ का एक प्रोजेक्ट भी शुरू किया जा रहा है। इसे तहत पांच नदियों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने सीएम से कहा कि वे 15 दिन के भीतर दिल्ली आकर इस प्रोजेक्ट के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करें। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!