पोहरी। जिले के पोहरी के ग्राम बगवासा के किसान ने खाद के कट्टे में कंकड़ पत्थर की शिकायत एसडीएम के समक्ष दर्ज कराई थी। इसके बाद शुक्रवार को कृषि विभाग के एसडीओ आरडी राठौर टीम के साथ सहकारी संस्था पहुंचे और खाद के तीन कट्टों का सैंपल लेकर उन्हें प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेज दिया है। इस दौरान संस्था के स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेजों की जांच भी की गई।
सहकारी संस्था के अलावा टीम ग्राम बगवासा भी गई और किसान से बातचीत करने के अलावा वहां से भी खाद के सैंपल लिए हैं। बीते रोज ग्राम बगवासा के किसान ने 20 खाद के कट्टे खरीदने के बाद उनमें कंकड़ पत्थर निकलने की शिकायत एसडीएम मुकेशसिंह के समक्ष दर्ज कराई थी, जिन्होंने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया था।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।