शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान द्वारा कोलारस थाने की कमान संभालने के बाद थाने के पुलिस बल के साथ नगर भ्रमण किया। नगर भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी श्री चौहान सहित थाने का पुलिस बल ने कस्बे की सडक़ों पर पैदल भ्रमण किया। नगर भ्रमण का उद्देश्य अपराधियों को पुलिस की ताकत का अहसास करना एवं आम जनता को भयमुक्त करना था।
नगर निरीक्षक सतीश सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर में घूमकर वह जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं कि पुलिस द्वारा उनकी हरसंभव रक्षा की जाएगी तथा वह अपराधियों से भयमुक्त होकर शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करें।
वहीं अपराधियों को पुलिस की ताकत के बारे में संदेश देना भी उनका मकसद था ताकि अपराधी तत्व अपनी आपराधिक गतिविधियों से किनारा करें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।