शिवपुरी। एसडीएम पब्लिक स्कूल की नवीन शाखा एसडीएम पब्लिक स्कूल कोलारस का शुभारंभ 9 जुलाई किया जाएगा। स्कूल का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष कमला बैजनाथ सिंह यादव उपस्थित रहेंगी।
एसडीएम ग्रुप के संचालक अजेयराज सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम पब्लिक स्कूल कोलारस गौर भवन के पास दशहरे मैदान पर सुबह 11 बजे किया जाएगा। स्कूल अंग्रेजी माध्यम नर्सरी से कक्षा 5 वीं तक है। कार्यक्रम में कोलारस, बदरवास की जनता को आमंत्रित किया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।