कोलारस। जिले के कोलारस कस्बे में अभी हाल ही में स्थापित हुए जीनियस एजुकेअर संस्थान द्वारा कोलारस क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह में क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होगें। कोलारस के जगतपुर चौराहे पर स्थिति जीनियस एजुकेअर के डायरेक्टर ने बताया है कि उक्त कार्यक्रम 9 जुलाई को संस्थान परिसर पर ही रखा गया है। जिसमें कक्षा 10 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाने बाले छात्र-छात्राओं को माननीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों से सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम कोलारस क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन जीनियस एजुकेअर संस्थान जगतपुर चौराहे के पास कराए जा रहे है। जिसमें कक्षा 10 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने बाले छात्र-छात्राएं अपना रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क कराए। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे रखा गया है। इस कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिए आप संस्थान के नंबर 8839854800 पर भी संपर्क कर ले सकते है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।