शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले बड़ागांव में बीते रोज शराब के नशे में धुत्त एक शराबी युवक ने मंदिर में काली माता की मूर्ति पर पत्थर पटक दिया। जिससे मूर्ति टूट गई। इस मामले की शिकायत गांव के लोगों ने मिलकर देहात थाने में की। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया हैै।
जानकारी के अनुसार बड़ागांव निवासी मुरली सिंह पुत्र मंगल सिंह राजपूत उम्र 38 साल ने लगभग 2 दर्जन ग्रामीणों के साथ आकर देहात थाने में शिकायत की कि आरोपी रामसेवक पुत्र भजनलाल कोरी ने बीते रोज शराब के नशे में घुत्त होकर माता के मंदिर में पहुंच गया।
मंदिर में पहुंचकर आरोपी ने जमकर उत्पात मचाया। उसके बाद आरोपी ने पास में रखे पत्थर को उठाकर माता की मूर्ति में दे मारा। जिससे माता की मूर्ति टूट गई। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने की धारा 295 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।