बडी खबर: सिंधिया ने लिया यू टर्न कहा वह CM की रेस से बाहर

NEWS ROOM
0
भोपाल। गुना-शिवपुरी ओर पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अभी शहडोल में एक ऐसा बयान दिया है जिनसे उनके समर्थको की दिल की धडकने तेज हो गई है। सांसद सिंधिया के बयान से राजनीतिक पंडित भी आश्चर्यचकित हो गए है और इस बयान के मायने खोजे जाने लगे है। मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले सीएम कैंडिडेट का ऐलान करने की खुली मांग और खुद को सीएम कैंडिडेट का दावेदार बताने वाले सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अपने दावे से यूटर्न ले लिया। उन्होंने शहडोल में खुद को सीएम पद की रेस से बाहर बताया है। हालांकि उन्होंने कमलनाथ को आगे भी नहीं बढ़ाया परंतु फि लहाल यह सवाल गूंज उठा है कि सिंधिया ने ऐसा क्योंं किया।  

शहडोल संभाग चुनाव प्रचार समिति की बैठक में शामिल होने आए सिंधिया ने समिति की बैठक ली। इस दौरान सिंधिया ने प्रदेश में कांग्रेस के सीएम चेहरे को लेकर कहा कि मप्र चुनाव में मुख्यमंत्री की दौ? में नहीं हूं। उनकी इस एक लाइन ने शहडोल से लेकर भोपाल तक सनाका खींच दिया। अब तक माना जा रहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया सीएम सीट के प्रमुख दावेदार हैं और चुनाव के बाद यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो वो राहुल गांधी की पहली पसंद होंगे। 

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कई बार खुलकर अपनी दावेदारी जता चुके हैं। राहुल गांधी भी उनके नाम का ऐलान करने को तैयार हो गए थे परंतु ऐन वक्त पर सबकुछ पलट गया। माना जा रहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी कोशिशों को विराम नहीं देंगे। वो जबर्दस्त चुनाव प्रचार करेंगे और यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो अपनी दावेदारी भी प्रस्तुत करेंगे। सिंधिया के इस बयान के बाद अब रेस में केवल कमलनाथ शेष रह गए हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!