शिवपुरी। खबर जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनगढ़ से आ रही है। जहां एक 18 वर्षीय युवक की लाश घर के पिछवाड़े में लटकती हुई मिली। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मोहनगढ़ निवासी कल्ला उर्फ हरकन पुत्र मनीराम गुर्जर उम्र 18 साल अपने घर से भेंस चराने की कहकर निकला निकला था। शाम को भेंस तो बापिस आ गई परंतु कल्ला नहीं आया। जब रात्रि तक वह वापिस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जंगल की और गए।
जब युवक नहीं मिला तो परिजनों ने हर संभब जगह युवक को तलाशा। तभी घर के पिछवाड़े में देखा तो युवक की लाश पेड़ से लटक रही थी। तत्काल इस मामले की सूचना परिजनो ने पुलिस को दी। जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।