शिवपुरी। सर्राफा व्यवसायी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष सोनी के भाई एवं शिवम ज्वैलर्स के संचालक नितिन सोनी के काका पूरन सोनी का आज सुबह दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया जिनकी अंतिम यात्रा सुबह 10:30 बजे निजनिवास सुनार गली से निकाली गई जहां शोकाकुल माहौल में उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम पर किया गया। श्री सोनी के निधन पर सर्राफा बाजार में शोक का माहौल बना रहा। उनके निधन पर शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारगणों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
यह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। बताया गया है कि उक्त सर्राफा व्यवसाई कोटा राजस्थान के आगर गांव के निवासी है। शोकाकुल परिवार में इनके पुत्र शिवा देवा पुत्र भाई बड़े भार्ई कैलाश सोनी, प्रह़लाद सोनी के एव, पदम सोनी, मनीष सोनी, शिवा और देवा के पिताश्री अनिवेश सोनी, नितिन सोनी, अंकुर सोनी दीपक सोनी के चाचा थे, रजत सोनी, आशु सोनी, रिशु सोनी, निरंजन सोनी, बंस और वरूण के ताऊ थे।
इनकी उठावनी 13 जुलाई शुक्रवार को दोपहर तीन बजे निज निवास सुनार गली ओसवाल जैन मंदिर के पास रखी गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।