शिवराज सरकार ने एक साल में किसानों के खाते में 35 हजार करोड़ की राशि डाली है: जिलाध्यक्ष बिरथरे

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश की तरह शिवपुरी जिले में भी 55 ग्राम पंचायतोंं पर किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम केन्द्रों पर नियुक्त मुख्य वक्ताओं ने किसान चौपाल में पहुंचकर किसानों के सुझाव लिए एवं उन्हें शासन द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। इसी क्रम में पोहरी विधानसभा के ग्राम केन्द्र भागनढ़, डोभा, गल्थुनी एवं भीमलाट पर पहुंचकर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे ने किसान चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 4 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम उठाया और खरीफ की फसल पर किसान की लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी किया। 

श्री बिरथरे ने कहा कि सरकार किसानों से उड़द 5600 रुपए, मूंग 6975 रुपए, तूअर 6575 रुपए, मूगफली 4890 रुपए, सोयाबीन 3399 रुपए, तिल 6249 रुपए, ज्वार 2450रुपए, बाजारा 1950 रुपए, धान 1750 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदकर खरीफ फसल का लागत से डेढ़ गुना देने का काम कर रही है। 2022 तक शासन द्वारा किसानों को लागत मूल्य से दोगुना दिया जाना सुनिश्चित करेगी। एक वर्ष से कांग्रेस झूठ और झलावे की राजनीति कर ही है। 

वह झूठे स्वप्र दिखाकर किसानों के वोट हथियाना चाहती है। कांग्रेस किसानों से कर्ज मांग करने की बात कहती है, लेकिन पंजाब में कांग्रेस ने कर्ज माफ का वादा कर डेढ़ साल पहले सरकार बनाई थी। किसानों पर 59 हजार करोड़ रुपए कर्ज था जिसमें से सरकार ने सिर्फ ढाई हजार करोड़ रुपए का ही कर्ज माफ किया है। जिसमें सरकार ने लिमिट तय कर दी कि दो एकड़ से नीचे वालों का ही कर्ज माफ किया जाएगा। इसी तरह वह मप्र में करना चाहती है जबकि मप्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा भावांतर योजना, कृषक समृद्धि योजना हो या अन्य चाहे योजना हो पिछले एक साल में 35 हजार करोड की राशि किसानों के खाते में डालने का काम किया है। 

इस मौके पर उनके साथ  जिलामंत्री जगदीश रावत, पृथ्वीराज सिंह जादौन, सलोनी सिंह धाकड़, भरत धाकड़, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा सहित अन्य वक्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा बछौरा में सलोनी सिंह धाकड़, हरनारायण सिंह कुशवाह एवं देवेन्द्र धाकड़ रहेंगे किसान चौपाल में किसानों को संबोधित किया। 

इसी क्रम में देवपुर में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक पालीवाल एवं बृजेन्द्र सिंह तोमर, गोंदरी में जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे एवं भाजपा जिलामंत्री जगदीश रावत, भीमलाट में भाजपा जिलमंत्री जगदीश रावत एवं बैराड मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल, सतनवाड़ा कला में जिला कोषाध्यक्ष दिलीप मुदगल, सोनहर और नरौआ में पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे द्वारा चौपालों को संबोधित किया। कार्यक्रमों में किसानों ने रुचि दिखाई और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!