शिवपुरी। कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने लोकसेवा गारंटी अधिनियम 2010 की अधिसूचित सेवाओं के तहत ग्राम भटौआ तहसील कोलारस निवासी श्रीमती कमला जाटव को भूअधिकार एवं ऋण पुस्तिका की द्वितीय प्रति तहसीलदार कोलारस श्री एम.एस.कथूरिया द्वारा निर्धारित समय-सीमा से एक दिन पश्चात दिए जाने के कारण 250 रूपए प्रतिदिन के मान से शास्ति अधिरोपित की गई है। उक्त राशि संबंधित तहसीलदार के आगामी वेतन से काटकर आवेदक कमला जाटव को प्रतिकार के रूप में दी जाएगी।
लोकसेवा गारंटी अधिनियम को गंभीरता से न लेने पर चिकित्सक को मिली चेतावनी
शिवपुरी। कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त सेवाओं के समस्त आवेदनों को गंभीरता से न लेने के आरोप में प्रभारी विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.श्रीमती अल्का त्रिवेदी को चेतावनी पत्र जारी कर निर्देश दिए है कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त सेवाओं के समस्त आवेदनों को गंभीरता से लें और प्राप्त आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करें।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।