कमरे का अंदर से ताला लगाकर फांसी पर झूली महिला, पोहरी में किशोरी भी झूली

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के लुकवासा कस्बे में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने कमरे का अंदर से ताला लगाया और फांसी पर झूल गई। वहीं पोहरी थाने के बीलाराखुर्द में 17 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार कृष्णा जाटव पत्नी संजीव जाटव उम्र 26 साल निवासी गांधी नगर लुकवासा मंगलवार की रात कमरे में सो रही थी। बुधवार की तडक़े 3 से 4 बजे के बीच कृष्णा दूसरे कमरे में गई और अंदर से ताला लगाकर फांसी पर झूल गई। 

इसी तरह पोहरी के बीलाराखुर्द गांव में मंगलवार को सुनीता आदिवासी पुत्र पप्पू आदिवासी उम्र 17 साल का शव घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने दोनों प्रकरणों में मर्ग कायम कर दोनों ही शव का पीएम कराया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!