7 वर्षीय मासूम को दालबाटी खिलाने ले गया, कपड़े उतार कर अधेड़ करने लगा गंदी हरकत

Updesh Awasthee
0
पोहरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र से आ रही हैै। जहां पोहरी कस्बे में ही एक अधेड़ आरोपी ने अपने पडौस में निवासरत एक 8 वर्षीय अबोध बालिका को दालबाटी खिलाने की बात कहकर घर ले गया और मासूम को कमरे में बंद कर बच्ची के साथ अशलील हरकत करने लगा। गनीमत रही कि किशोरी के परिजन मौके पर पहुंच गए। वरना उक्त आरोपी किशोरी के साथ दरिंदगी करता। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार पोहरी कस्बे में किले के अंदर निवासरत 7 वर्षीय मासूम घर के बाहर खेल रही थी। तभी पास में ही निवारसत आरोपी नबाव धानुक आया और किशोरी से बोला कि उसके घर पर दालबाटी बनी है। वह खाने चल। अबोध मासूम आरोपी की बातों में आ गई और उसके साथ चली गई। रास्ते में आरोपी ने मासूम को बिस्किट दिलाए और लेकर अपने घर आ गया। 

घर पहुंचकर आरोपी ने अंदर से कमरे को बंद कर मासूम के मुंह में कपड़ा ठूंस कर मासूम के कपड़े उतारने लगा। इतने में मासूम के पिता घर पहुंचे और अपनी पत्नि से पूछा कि उसकी मासूम कहा है। मां ने बताया कि उसे पडौसी नवाब धानुक दालबाटी खिलाने ले गया है। पिता तत्काल नबाव के घर पहुंचा तो देखा कि अंदर से कुंदी लगी हुई है। 

जब पिता ने गेट बजाए तो मासूम रोती हुई वाहर आई और रोते हुए पूरी बात अपने पिता को बताई। पिता तत्काल मासूम को लेकर पोहरी थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 354,342,7/8 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!