कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के लुकवासा चौकी क्षेत्र में एबी रोड़ पर एक अज्ञात ट्रक ने साईकिल सबार को टक्कर मार दी। इस एक्सीड़ेट में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार सतीश पुत्र अशोक जाटव उम्र 14 साल ने लुकवासा चौकी मे शिकायत दर्ज कराई कि उसके नाना मिट्टाराम जाटव उम्र 60 साल साईकिल से घर जा रहे थे। तभी हाईवे पर किसी अज्ञात ट्रक चालक ने मिट्टाराम को टक्कर मार दी। जिससे मिट्टाराम की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।