झोलाछाप डॉक्टर ने शराब के नशे में धुत्त साथियों के साथ मिलकर किया महिला के साथ गैंगरेप

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र के रन्नौद कस्बे में बीती रात्रि शराब पीकर आए पति ने पत्नी की मारपीट कर दी। मारपीट से आहत होकर पत्नी घर से दूर खेत पर स्थित कुएं पर पहुंच गई। यहां अकेली महिला पाकर डॉक्टर सहित तीन लोगों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इधर महिला का देवर ढूंढ़ते हुए खेत पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसकी ताल-घूंसों से पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिय है। वहीं महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही है।  

जानकारी के अनुसार 25 साल की युवती का पति गुरुवार शराब पीकर घर आया और झगड़ा कर उसकी मारपीट कर दी। पति की प्रताडऩा से परेशान महिला गुरुवार रात 11 बजे घर से निकल कर पिछोर-रन्नौद रोड के पास स्थित कुएं पर पहुंच गई। यहां रात करीब 3 बजे आरोपी शेरा सरदार पुत्र वाघ सिंह, जोधा सरदार पुत्र मेजर सिंह और रिंकू सरदार पुत्र रामसिंह निवासी रन्नौद गुजरे। तीनों ने महिला को अकेली देखकर कुएं पर पहुंच गए। तीनों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। 

इसी बीच महिला का देवर कुएं पर पहुंच गया। बताया जाता है कि आरोपी शराब के नशे में धुत्त थे और देवर के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद तीनों मौके से भाग खड़े हुए। घटना के बाद महिला अपने देवर के साथ रन्नौद थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। 

प्राइवेट क्लीनिक चलाता है आरोपी डॉ. जोधा सिंह 
थाना प्रभारी दिनेश राजपूत के मुताबिक शुक्रवार की तडक़े 5 बजे तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें से आरोपी शेरा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी जोधा सिंह और रिंकू फरार हैं। इनमें जोधा सिंह का रन्नौद कस्बे में प्राइवेट क्लीनिक है। पीडि़ता को मेडिकल के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल भेजा गया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!