शिवपुरी। जिले में इन दिनों इंद्रदेव जमकर मेहरवान है। पूरे जिले में जमकर बारिश हो रही है। आज हुई झमाझम बारिश में पूरा शहर जलमग्र हो गया है। खबर आ रही है कि तेज बारिश से बिजरौनी और खतौरा का जनसंपर्क टूट गया है। यहां स्थिति एक नाला अपने पूरे उफान पर है। जिससे लोग पानी में फंस गए है। भारी बारिश से कोलारस, गोरा, टीला, बिजरौनी, खतौरा का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है।
बिजरौनी में पदस्थ शिक्षक भी इसकी चपेट में आ गए। बेचारे शिक्षक स्कूल जाने के लिए निकले तो परंतु वह स्कूल नहीं पहुंच सके। जिससे शिक्षक ई-अंटेडेंस नहीं लगा पाए। इसी बीच खबर आ रही है कि इस क्षेत्र के युवा इन उफनते नालों में जानलेवा स्टंट कर रहे है। जान की बाजी लगाकर लोग इस क्षेत्र में बारिश के पानी में छलांग लगा रहे है। यह छलांग कभी बढ़ा हादसा भी बन सकती है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।