पानी ने लगवाए पुलिस चौकी के गेट, पानी अंदर पुलिसकर्मी बाहर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खबर जिले के इंदार थाना क्षेत्र के खतौरा पुलिस चौकी से आ रही है। जहां आज पानी ने पुलिस चौकी की के गेट लगवा दिए है। बारिश का पानी चौकी के अंदर घुस गया है। जबकि पुलिस कर्मी चौकी छोडक़र भाग गए है। जिले के इंदार थाने में क्षेत्र में स्थित बिजरौनी गांव का संपर्क टूट चुका है। बताया जा रहा है कोलारस क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण खतौरा से बिजरौनी रोड पर पडने वाला नाला उफान पर है तो खतौरा की पुलिस चौकी में पानी घुस गया है। कोलारस विधायक के निज निवास खतौरा में भी पानी घुसने की खबर आ रही है। 

जानकारी के अनुसार इंदार थाना क्षेत्र में बिजरौनी गांव का संपर्क टूट चुका है। उक्त गांव खतौरा से 10 किमी की दूरी पर है। खतौरा से जाने वाले बिजरौनी गांव के बीच रास्ते में पडने वाला नाला उफान पर है। कल रात और आज सुबह कोलारस क्षेत्र में बारिश हो रही है। इस नाले के दोनो और वाहनेा की लाईन लग गई है। इस क्षेत्र के युवा अपनी जान हथेली पर रख कर इस नाले को पार कर रहे है। यहां पुलिस की कोई व्यवस्था खबर लिखे जाने तक नही की गई है। 
 
खतौरा में लगातार हो रही बारिश के कारण खतौरा की सडको पर पानी भर गया है। पानी की निकासी न होने के कारण खतौरा चौकी में पानी भर गया है। कोलारस विधायक महेन्द्र सिंह यादव के घर में पानी भरने की खबर आ रही है। बताया गया है कि जेबीसी से बांउड्री को तोडा गया जब विधायक के घर से पानी निकला है। खतौरा के मात्र 6 किमी की दूरी पर स्थिरत मेहगाना गांव में भी भारी बारिश से ग्रामीणो के घर ढहने की खबर आ रही है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!