नानी के यहां आई मासूम परी गायब, थाना प्रभारी की सूझबूझ से तत्काल मिल गई

0
शिवपुरी। अभी तक आपने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उंगली उठाने बाली खबरें ही पढ़ी होंगी। परंतु आज जो खबर सामने आई है उसमें फिजीकल पुलिस की सक्रियता के चलते अपनी नानी के घर आई मासूम परी टॉफी लेगे गई। टॉफी लेकर परी घर लौट रही थी। तभी वह अपनी नानी के घर का रास्ता भटक गई। इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में तत्काल सक्रियता दिखाते हुए मासूम को सुरक्षित नानी के घर छोड़ दिया। हुआ कुछ यू कि शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के पंचायती बगीचे के पास रहने बाले कुशबाह परिवार के घर उनकी भांजी परी उम्र 4 साल आई हुई थी। 

आज परी घर से दुकान पर टॉफी लेने की कहकर निकली। परंतु बहुत देर तक परी अपने घर वापिस नहीं आई। नानी परी का इंतजार कर रही थी। ननिहाल पक्ष ने दुकान पर जाकर देखा तो पता चला कि मासूम दुकान से टॉफी लेकर तो गई है। परंतु वह गई कहा है यह उन्हें पता नहीं है। 

उसके बाद ननिहाल पक्ष के लोगों ने तत्काल उक्त मामले की सूचना फिजीकल थाने में दी। फिजीकल थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता समझते हुए तत्काल मासूम की खोजबीन में जुट गई। तभी थाना प्रभारी को एक युक्ति सूझी कि क्यों न मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर से इस मामले की इनाउसमेंट की जाए। 

वह तत्काल घोसीपुरा क्षेत्र की मस्जिद पहुंचे और वहां से एनाउसंमेंट किया। इस बात की सूचना पर पब्लिक भी बच्ची की खोज में जुट गई। कुछ ही देर में पब्लिक को उक्त मासूम मिल गई। जिसे पब्लिक खोजकर पुलिस के पास ले आई। जहां मासूम को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। पब्लिक ने थाना प्रभारी की सूझबूझ की सराहना की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!