शिवपुरी। करैरा विधानसभा के ग्राम पंचायत कालीपहाड़ी के मजरा टोले गांव आजादपुरा गांव में बीती देर शाम कोई नुकीली चीज तेज गति से आकर दीवार में आ टकराई। जिससे दिवार में छेद होने के साथ वह छतिग्रस्त हो गई। जब मालिक सहित अन्य लोंगो ने वहां देखा तो एक छड़ व एक नुकीला लोहे का पार्ट पड़ा मिला। तत्काल डायल 100 को सूचना दी गई। माना जा रहा ह कि फायरिंग रेंज बबीना से कोई मोर्टार गांव की तरफ आ गया। आजादपुरा में रहने वाले बालकिशन के घर में दीवार से कोई चीज तेज गति से टकराई जिससे उसमें छेद तक हो गया। बालकिशन ने जब देखा तो दीवार के पास एक नुकीला लोहे का पार्ट एंव एक छड़ पड़ी हुई नजर आई।
ग्रामीणो ने उस छड़ को कुएं में पटक दिया,जबकि नुकीला हिस्सा रख छोड़ा। डायल 100 की टीम भी गांव में पहुंची, लेकिन वहां वो ही पार्ट पड़ा मिला। लगभग 25 परिवारो की आबादी वाले आजादपुरा मजरा से कुछ दूरी पर ही बबीना आर्मी की फायरिंग रेंज एरिया है।
वहां से चलाया गया कोई मोटार्र का हिस्सा गांव की दिशा पकड गया और दीवार से जा टकराया। इससे पूर्व भी ऐसी ही सामग्री गांव में गिर चुकी है। करैरा टीआई प्रदीप वाल्टर का मानना है कि फायरिंग रेंज से कोई मोटार्र गांव की दिशा में भटक गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।