प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हरवीर सिंह को बनाया गया मुरैना जिले का प्रभारी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आगामी वर्ष 2018 के चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश महासचिव हरवीर सिंह रघुवंशी को मुरैना जिले का प्रभार सौंपा है। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक 25 जुलाई को भोपाल में आयोजित की गई, जिसे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिलीप बावरिया जी ने समस्त उपस्थित पदाधिकारियों को जिला आबंटन कर जिम्मेदारी निहित की। 

जिसके तहत प्रदेश के महासचिव हरवीर सिंह रघुवंशी को मुरैना जिले का प्रभार सौंपा गया वहीं पीसीसी सदस्य अशोक चौधरी भिण्ड को जिला प्रभारी दतिया नियुक्त किया है वहीं राम सुंदर सिंह रामू को शिवपुरी जिला वहीं योगेन्द्र लुम्वा को ग्वालियर तथा राजेन्द्र मरैया जी को भिण्ड तथा सुनील शर्मा प्रदेश सचिव को अशोकनगर तथा विपिन खुजनेरी को गुना तथा धर्मेन्द चौधरी जी को श्योपुर जिले का प्रभारी बनाया गया है। समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वह शीघ्र इसी सप्ताह में अपने.अपने जिले में पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करें।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!