परिजनो के चले जाने के बाद इस दुख की घड़ी से उबारने में सहायक बनी संबल योजना

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। स्व.श्री महेन्द्र मिश्रा एवं स्व.श्री राजेन्द्र रावत के निधन पर मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना दोनों परिवारों को दु:ख की घड़ी से उभारने में सहायक बनी है। दोनों परिवारों को योजना के तहत दो-दो लाख रूपए की अनुग्रह राशि दी गई है। शिवपुरी जनपद पंचायत के करसेना एवं मुढख़ेड़ा ग्राम के निवासी स्व.श्री महेन्द्र मिश्रा एवं स्व.श्री राजेन्द्र रावत की पिछले दिनों कैंसर बीमारी के कारण दु:खद निधन हो गया था। इनके निधन से दोनों परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। लेकिन स्व.महेन्द्र मिश्रा एवं स्व.राजेन्द्र रावत असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिक होने से इस संकट एवं विपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना दोनों परिवारों के लिए संबल बनी है। 

योजना के तहत दोनों परिवारों को दो-दो लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुग्रह राशि के रूप में स्वीकृत की गई। पिछले दिनों पोहरी विधायक श्री प्रहलाद भारती मृतकों के निवास पर पहुंचकर इस दु:ख की घड़ी में सहभागी बने और शोक संतृप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवारों को योजना के तहत 2-2 लाख रूपए की अनुग्रह राशि के स्वीकृति आदेश प्रदाय किए। 

शोक संतृप्त परिवारों का कहना है कि पहली बार ऐसा हुआ है कि इस दु:ख की खड़ी में राज्य सरकार हमारे घर पहुंचकर सहभागी बनी है और हमें दो-दो लाख रूपए की अनुग्रह राशि भी प्रदाय की है। इस राशि से परिवार के सदस्य की भरपाई तो नहीं होगी, लेकिन हमें दु:ख की घड़ी में उभारने में काफी सहायक सिद्ध होगी। इसके लिए हम प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के तहेदिल से शुक्रगुजार है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!