छ: माह पहले पति की ACCIDENT में मौत, अब पत्नि ने की आत्महत्या

0
नरवर। जिले के नरवर थाने की मगरौनी पुलिस चौकी क्षेत्र के लोहानी गांव में पति की दुर्घटना में मौत के छह माह बाद पत्नी शिल्पा ने सोमवार की दोपहर घर पर फांसी लगाकर जान दे दी है। जानकारी के अनुसार शिल्पा चौहान पत्नी स्वर्गीय लाखन सिंह चौहान उम्र 22 साल ने सोमवार की दोपहर करीब 3:30 बजे दो मंजिल स्थित कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा दी। परिजनों ने खिडक़ी से झांककर देखा तो शिल्पा का शव फंदे पर झूलता मिला। 

सूचना पर मगरोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। चौकी प्रभारी वीरेश कुशवाह बताया कि मृतिका शिल्पा के पति लाखन सिंह की सडक़ दुर्घटना में छह माह पूर्व मौत हो गई थी। जबकि दोनों की एक साल पूर्व ही शादी हुई थी।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!