शिवपुरी। अभी हाल ही में ट्रांसफर के कारण खाली हुए थानों की नवागत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाईन में आमद दर्ज करा चुके पुलिस इंस्पेक्टरों को कमान सौंपी है। आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी सूची में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार हिंगणकर ने निरीक्षक विनय कुमार शर्मा को कोतवाली की कमान सौंपी है। निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा को थाना प्रभारी खनियांधाना बनाया गया है। निरीक्षक बादाम सिंह यादव को नरवर थाने की कमान सौंपी गई है।
निरीक्षक दीनबंधु सिंह तोमर को मायापुर थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही हरिचरण लाल प्रजापति को थाना प्रभारी अजाक बनाया है। वही निरीक्षक आलोक भदौरिया को थाना प्रभारी बैराड़ बनाया गया है।
निरीक्षक अनीता मिश्रा को देहात थाने की कमान सौंपी गई है। वही निरीक्षक राजीव त्रिपाठी को बदरवास थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही निरीक्षक राजवीर कटारे को थाना प्रभारी भौंती बनाया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।