शिवपुरी। संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ जिला शिवपुरी द्वारा नियमितिकरण के लिए धरना प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। अतिथि शिक्षक आंशिक अनसन पर बैठे हुए हैं। म.प्र. के अतिथि शिक्षक लगातार धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। लेकिन सरकार इनकी सुनवाई नहीं कर रही हैं आज 12 जुलाई को डीईओ कार्यालय के बाहर दूसरे दिन जारी रहा।
धरना देने वालों में सियाराम कड़ारे, ब्रजभान सिंह, विवेक पाराशर, अभय शर्मा, विवेक भार्गव, आलोक सक्सैना, दिनेश कुमार प्रजापति, महेन्द्र धाकड़, सतीश शर्मा आदि उपस्थित थे। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि जब तक सरकार आश्वासन नहीं देती है तब तक हम धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।