शिवपुरी। मुख्यमंत्री मेद्यावी छात्र योजना अंतर्गत लेपटॉप वितरण कार्यक्रम संभागीय मुख्यालय ग्वालियर में 20 जुलाई 2018 को प्रात:11 बजे से आयोजित किया जाएगा। 20 जुलाई को प्रात: 07 बजे पोलोग्राउण्ड शिवपुरी से छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में सहभागिता करने हेतु बसों के माध्यम से लाने ले जाने की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम में जिले के 1792 छात्र-छात्राओं को लेपटॉप वितरण किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी पात्र छात्र-छात्राएं 19 जुलाई 2018 तक माधवचौक परीक्षा कक्ष में ग्वालियर जाने हेतु सहमति दर्ज कराए।
तदानुसार ही वाहन एवं भोजन आदि की व्यवस्था की जा सकेगी। छात्र-छात्राओं के लिए पृथक-पृथक बसें रहेगी और छात्राओं की बसों में महिला शिक्षक की ड्यूटी रहेगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।