एसपी का मुस्कान अभियान: 2 नाबालिग किशोरीयों को किया दस्त्याब

0
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के द्वारा चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के तहत 02 बालिकाओं को दस्त्याब किया गया। थाना कोलारस के द्वारा 01 नाबालिग बालिका को एवं थान करैरा के द्वारा 01 नाबालिक लडक़ी को दस्त्यााब किया गया है। थाना कोलारस के द्वारा नाबालिग बालिका को अथक प्रयासों से गुजरात में जाकर दस्त्याब किया जबकि थाना करैरा द्वारा जिला झांसी उत्तरप्रदेश में जाकर दस्त्याब किया गया है। 

आज की स्थिति में 20 बालिकाऐं एवं 8 बालकों को दस्त्याब किया जा चुका है। नाबालिग बालिकाओं के अपने घर वालों से मिलाकर पुलिस टीम द्वारा एक नेक काम किया है जिससे उनके माता-पिता के चैहरों पर मुस्कान पुन: लौट आई है इस नेक कार्य के लिए पुलिस टीम को नाबालिगों के परिवारजनों ने धन्यवाद दिया।

धरपकड़ अभियान में 04 स्थाई वारण्टियों को दबोचा 
थाना प्रभारी बैराड को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि स्थाई वारण्टी रूपसिंह पिता सुरेश आदिवासी उम्र 22 साल निवासी ग्राम देवपुरा थाना बैराड़ का ग्राम ठगोसा में मंदिर के पीछे बैठकर दारू पी रहा है सुचना पर से थाना प्रभारी बैराड़ द्वारा एक टीम बनाई जिसमें प्रआर. 713 राजेन्द्र यादव, प्रआर. 553 संजीव कुमार एवं आर 348 बाबूलाल थे इस पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश देकर स्थाई वारण्टी रूपसिंह को दबोचा गया बाद माननीय न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 

स्थाई वारण्टी चोरी के प्रकरण में पिछले 03 साल फरार था। वहीं थाना पोहीरी को भी एक स्थाई वारण्टी को पकडऩे में सफलता मिली, थाना प्रभारी पोहरी द्वारा मुखबिर सूचना पर स्थाई वारण्टी मनोज सोनी पिता चतुर्भज सोनी निवासी इन्द्रा कॉलोनी शिवपुरी को पुलिस टीम सउनि. आर. एस. चैकटिया, सउनि. शिवचरन बंजारा, प्रआर. 418 राधेश्याम, आर शीतल सिंह, आर. जितेन्द्र सोनी, आर. महेश मॉंझी के द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान से गिरफ्तार किया जाकर मननीय न्यायालय पेश किया गया। स्थाई वारण्टी एक्सीडेण्ट के प्रकरण में पिछले 06 साल से फरार था।

फरार स्थाई वारण्टी गिरफ्तार 
थाना प्रभारी सुरवाया को 01 स्थाई वारण्टी पकडऩे में सफलता मिली, यह स्थाई वारण्टी पिछले 02 साल से म.प्र.विद्युत अधि. के तहत फरार था। थाना प्रभारी सुरवाया द्वारा मुखबिर सूचना पर स्थाई वारण्टी मांगीलाल पिता ततिया धाकड़ निवासी करई, थाना सुरवाया को पुलिस टीम प्रआर. रामकुमार झा, आर. 310 कदम सिंह के द्वारा ग्राम करई से गिरफ्तार किया गया बाद माननीय न्यायालय पेश किया गयाा। 

वहीं थाना प्रभारी गोवर्धन द्वारा मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि महिला स्थाई-वारण्टी ममता पति करन सिंह बेडिया निवासी डाबरपुरा थाना गोवर्धन की राजगढ़, ब्यावरा में होना बताया। मुखबिर सूचना पर थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा कार्यवाही कर महिला स्थाई वारण्टी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!