शिवपुरी। जिले के सीहोर के ग्राम राजापुर में निवासरत एक युवक को गांव के ही तीन आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते रास्ता रोककर मारपीट कर दी। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 341, 294, 323, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
पीडि़त शिवसिंह पुत्र नवल सिंह पाल कल दोपहर गांव में किसी काम से जा रहा था तभी आरोपी मोहर सिंह पाल, हुकुम सिंह पाल निवासी राजापुर और इंदर पाल निवासी खड़देरा ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देकर सभी आरोपी वहां से भाग गए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।