शिवपुरी। शहर में इन दिनों जमकर वाहन चोरी हो रहे है। पुलिस हाथ पर हाथ धरें बैठी है। आज फिर चोरों ने एक ऑटो को निशाना बनाते हुए पार कर दिया। देहात थाना क्षेत्र के राजपुरा रोड पर स्थित भैरोबाबा मंदिर के पास निवासरत मंगल प्रसाद पुत्र रामचरण का ऑटो विगत रात्रि कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। जिसकी जानकारी फरियादी को लगने पर उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार मंगल प्रसाद का ऑटो क्रमांक एमपी 08 जीए 1720 प्रतिदिन की भांति उसके घर के बाहर खड़ा था। बीते 29-30 जुलाई की रात्रि कोई अज्ञात चोर उक्त ऑटो को वहां से चोरी कर ले गया। कल सुबह जब फरियादी जागा तो उसे उसका ऑटो गायब मिला।
जिसकी फरियादी ने काफी तलाश की, लेकिन ऑटो का कोई सुराग नहीं लगा तो उसने पुलिस में अपनी रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।