शिवपुरी। अ.भा.कांग्रेस सेवादल नई दिल्ली के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी भाई देसाई एवं म.प्र. कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक योगेश यादव जी से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला कांग्रेस सेवादल शिवपुरी द्वारा भारत की आनवान शान राष्ट्रीय ध्वज का वन्दन कर सलामी दी जायेगी। मुख्य संगठक अनिल उत्साही ने सभी जिला व ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि सेवादल के इस राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम का अपने-अपने कार्यस्थल पर पूरे हर्षोल्लास व गरिमापूर्ण वातावरण में सफल आयोजन करें 29 जुलाई को प्रात: 8:30 बजे ध्वज वन्दन कर सलामी देकर राष्ट्रगान करें।
शाम सूर्यास्त के पूर्व ससम्मान निकालकर रखें इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस जनों कांग्रेस पदाधिकारियों, कांग्रेस के चुने हुये जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करें जिला मुख्यालय शिवपुरी पर उक्त कार्यक्रम पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक स्व.रामसिंह यादव दादा के निवास झांसी तिराहे पर प्रात: 8:30 बजे आयोजित किया जावे।
शहर के सभी सेवादल के साथी व कांग्रेस पार्टी व मोर्चा संगठनों के सभी कांग्रेसजन एवं पदाधिकारी राष्ट्रीय महत्व के उक्त कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।