व्यापारी का 11 लाख का सोयाबीन से भरा ट्रक गायब

Updesh Awasthee
0
बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के कृषि उपज मंडी में से एक व्यापारी का 11 लाख रूपए के सोयाबीन से भरा ट्रक गायब हो गया है। इस मामले की शिकायत व्यापारी ने बैराड़ थाने में की। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी बैराड़ में काम कर रही व्यापारी फर्म वर्धमान ट्रेडिंग कंपनी द्वारा ग्रेटर नोएडा को 10 दिन पूर्व लोड किया गया ट्रक जिसमें तीन सौ बोरी सोयाबीन कीमत 10 लाख 38 हजार रुपये मूल्य का गंतव्य स्थान पर आज तक नहीं पहुंचा है। 

व्यापारी ने उक्त ट्रक के ड्रायवर को लगातार कॉल किए पंरतु ड्रायवर का न तो फोन लग रहा है और न ही आज दिनांक तक कोई सूचना मिली है। जिससे व्यापारी परेशान है। इस मामले की शिकायत व्यापारी ने बैराड़ थाने में दर्ज कराई। 

शिकायत दर्ज कराते हुए वर्धमान ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर ऋषभ कुमार जैन ने बताया कि उनके द्वारा 23 जून को शीतला ग्वालियर ट्रांसपोर्ट फतेहपुर रोड शिवपुरी की बिल्टी क्रमांक 1078 से 301 बोरी सोयाबीन बजन 271 क्विंटल मूल्य 10 लाख 38 हजार रुपये का ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 4578 के द्वारा नोएडा की फर्म श्री नाथ जी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड सूरजपुर इंडस्ट्री एरिया ग्रेटर नोएडा के लिए समस्त कागजातों सहित भेजा था जो आज दिनांक तक संबंधित फर्म को प्राप्त नहीं हुआ है। 

व्यापारी द्वारा ट्रक मालिक एवं ट्रांसपोर्टर से संपर्क करने पर उसके द्वारा उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जिस कारण व्यापारी ने परेशान होकर बैराड़ पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करा कर कार्यवाही की मांग की है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!