बैराड़। खबर जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां आज बैराड़ नगर के व्यापारीयों ने थाना प्रभारी को एक आवेदन सौंपते हुए बाहर की पुलिस की इंट्री बैराड़ थाने में कराकर पूछताछ की मांग की है। आज बैराड़ के व्यापारीयों ने थाना प्रभारी के नाम दिए आवेदन में मांग की है कि बैराड़ के सर्राफा व्यापारियों को आए दिन बाहर की पुलिस व्यापारियों को उठाकर ले जाती हैं और उन पर चोरी का माल खरीदने का आरोप लगाकर रुपये एवं सोने चांदी बरामद के नाम पर लेते हैं।
उक्त लोगों द्वारा बैराड़ थाने में व्यापारियों के परिवार को कोई सूचना नहीं देते जिससे व्यापारियों में डर का माहौल पैदा हो गया है। समस्त व्यापारियों की मांग है कि यदि कोई बाहरी पुलिस आती है तो व्यापारी को थाने में बुलाकर सत्यता की जांच की जावे एवं कुछ स्थानीय आसपास के चोर लूटेरे सभी व्यापारियों को जानते हैं और फसाने के उद्देश्य से किसी का भी नाम ले लेते हैं।
इसके साथ ही उक्त कार्यवाही न करने पर व्यापारीयों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल और बाजार बंद करने की धमकी दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।