शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र के पुराना अमोला पुल के पास रविवार शाम माता-पिता के साथ मौसी के घर जा रहे एक बच्चे को एक टैंकर ने कुचल दिया। जिससे बच्चे की मौत हो गई। अपने मासूम की मौत के बाद मासूम की मां रो-रो कर बैसुध हो गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अनुज पाल पुत्र रतीराम पाल निवासी ग्राम कालीपहाड़ी करैरा रविवार को अपने माता-पिता के साथ खरमास की टपरियां गांव अपनी मौसी के घर जा रहा था। इसी दौरान पुराने अमोला पर फोर लाइन पुल पर सामने से आ रहे ऑयल टैंकर को देखकर अनुज घबरा गया।
जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक तेज रफ्तार टैंकर ने उसे कुचल दिया। सिर के ऊपर पहिए गुजर जाने से बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत आंखों के सामने देख मां बेसुध हो गई। इधर ग्रामीणों ने टैंकर का पीछा कर उसे चौहान ढाबे के पास पकडक़र पुलिस के सुपुर्द कर लिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।