BAIRAD: रोड़ पर अतिक्रमण जमाएं बैठे ठेले वालों पर चला राठौड़ का डंडा

Updesh Awasthee
0
बैराड़। अभी हाल ही में पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए फैरवदल में बैराड़ थाने के प्रभारी बनाए कृपाण सिंह राठौर का रोड़ पर ठेला लगाकर बैठे ठैले संचालकों पर पुलिसिया डण्डा चला। नगर मुख्य मार्गो पर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों सहित सडक़ों के किनारे लगे अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस ने सोमवार की शाम अभियान चलाया। पुलिस की कार्रवाई से व्यापारियों में हडक़ंप मचा रह। पुलिस ने कई वाहनों के चालान किए जबकि दुकानदारों और हाथ ठेला सडक़ पर लगा कर फल,सब्जी बेचने वालों को चेतावनी दी।

बैराड़ नगर के नवागत थाना प्रभारी कृपाण सिंह राठौर के साथ पुलिस टीम ने माता रोड,पुरानी अनाज मंडी रोड, शुक्ला लॉज व मुख्य बाजारों में अभियान चलाया। अभियान के दौरान सभी स्थानों पर व्यापारियों ने अपना सामान सडक़ पर सजाया हुआ था। कुछ लोगों ने सडक़ के किनारे पैदल रास्ते पर ठेलियां और फड़ लगाई हुई थी। पुलिस टीम ने दुकान से बाहर सजाए गए सामान को दुकानों तक समेटा। 

दुकानों के बाहर लगने वाली ठेलियों को हटाया गया। मुख्य बाजार पर सडक़ के किनारे खड़े वाहनों को हटवाया इस दौरान पुलिस टीम ने बगैर नंबर की वाइकों के भी चालान किये। सडक़ किनारे लगे अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस के अभियान में थाना प्रभारी कृपाण सिंह राठौर एएसआई जीतेन्द्र सिंह यादव जहान सिंह दिनेश पाण्डे संजीव सिंह मुकेश परमार सुमित सेंगर राहुल रघुबीर पाल अरमान खांन आदि मौजूद रहे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!